आलू के पराठे बनाने में पेशीय बल और घर्षण बल लगाया जाता है |
पेशीय बल:- माँसपेशियों द्वारा लगाये जाने वाले बल को पेशीय बल कहा जाता है |सभी जीवों द्वारा कार्य करने में पेशीय बल का ही प्रयोग किया जाता है |
घर्षण बल :- ऐसा बल जो दो वस्तुओं के बीच सापेक्ष गति का विरोध करे घर्षण बल कहलाता है |
अत: दोनों परिभाषा से हम बता सकते है की मां ने आलू के पराठे बनाने में ऊपर बताये गए दोनों बल लगाया होगा |