बिंदुसार के अनेक पुत्र और पुत्रियां थीं।
अशोक नाम का उसका पुत्र बहुत वीर था।
बौद्ध ग्रंथ ‘दिव्यावदान’ में बिंदुसार के दो अन्य पुत्र सुसीम तथा विगतशोक का उल्लेख भी मिलता है।
बिंदुसार की मृत्यु के पश्चात् पाटलिपुत्र के सिंहासन पर अशोक आसीन हुआ।
मौर्य वंश का यह सम्राट प्राचीन भारत ही नहीं, संपूर्ण विश्व की एक महान् विभूति था।
अशोक की तुलना इजरायल के डेविड और सोलमन, रोम के मास और अरिलिपस, तथा शार्लमा आदि महान शासकों से की जाती है।