भिण्डी में पीत वर्ण शिरा की बीमारी का कारण सफेद मक्खी है।
भिण्डी के उत्पत्ति स्थल अफ्रीका के गर्म प्रदेश माने जाते हैं।
भिण्डी की फसल के लिए गर्म और उपोष्ण जलवायु उपयुक्त होती है इसके लिए जीवांशयुक्त अच्छी तरह तैयार, भुरभुरी दोमट मृदा उचित है।
इसकी कई प्रजातियाँ हैं–पूसा मखमली, पूसा सावनी लखनू ड्वार्फ लाल ग्रीन, वेलवेट ग्रीन, स्मूथ ग्रीन, रेडबन्डर आदि।
भिन्डी में पित्त वर्ण शिरा रोग का कारण सफेद मक्खी है।
यह एक प्रकार का विषाणु रोग है, जिसको सफेद मक्खी फैलाती है।