भाषा (Language) :- भाषा से मनुष्य अपने मन के भावों तथा विचारों को बोलकर और लिखकर प्रकट करता है, दूसरे के विचारों और भावों को सुनकर और पढ़कर जानता है।
भाषा के चार कौशल होते हैं-सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना।
बोलना और लिखना अभिव्यक्ति का माध्यम हैं|
सुनना और पढ़ना जानने का माध्यम होते हैं।
भाषा के दो रूप होते हैं –
1) मौखिक भाषा
2) लिखित भाषा
1) मौखिक भाषा:- भाषा के जिस रूप से मन के भावों और विचारों का आदान-प्रदान सुनकर और बोलकर किया जाता है उसे मौखिक भाषा कहते हैं। बातचीत, भाषण, नाटक, रेडियो, दूरदर्शन आदि इसी श्रेणी में आते हैं।
2) लिखित भाषा :- भाषा के जिस रूप से मन के भावों और विचारों का आदान-प्रदान पढ़कर या लिखकर किया जाता है उसे लिखित भाषा कहते हैं। विविध प्रकार का साहित्य, पत्र, समाचारपत्र आदि इस श्रेणी में आते हैं।