भारत की तटीय सीमा 7516 किमी है
भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी. तथा मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6100 किमी. है।
यदि अण्डमान-निकोबार तथा लक्षद्वीप समूहों की तटरेखा को भी सम्मिलित किया जाए तो भारत की तटीय सीमा 7516 किमी. हो जाती है स्पष्ट है कि भारत एक विशाल देश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से इसका विश्व में सातवां स्थान है।
भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,782 वर्ग किमी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का दो प्रतिशत है। कर्क रेखा इसके ठीक बीचो-बीच होकर जाती है।