प्रायद्वीपीय भारत की प्रमुख नदियों के नाम
नदी का नाम |
स्त्रोत |
लगभग लम्बाई(किमी०) |
महानदी |
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सिहावा पहाड़ से |
857 |
गोदावरी |
महाराष्ट्र में नासिक के निकट |
1465 |
कृष्णा |
महाराष्ट्र में महाबलेश्वर के निकट |
1400 |
कावेरी |
पश्चिमी घाट में ब्रह्मगिरि माला |
800 |
नर्मदा |
अमरकंटक |
1300 |
तापी |
मध्य प्रदेश के बेतुल जिले में महादेव पहाड़ी |
730 |
प्रायद्वीपीय भारत के नदियों के प्रमुख लक्ष्ण :-
1. प्रायद्वीपीय नदियाँ वर्षा पर निर्भर करती हैं, इसलिए ग्रीष्म ऋतु में सूख जाती हैं।
2. प्रायद्वीपीय नदियाँ प्रौढ़ अवस्था को पहुँच चुकी है |
3. प्रायद्वीपीय नदियाँ अपेक्षाकृत छोटे डेल्टा बनाती हैं। नर्मदा तथा तापी ने डेल्टा के स्थान पर नदमुख बनाए हैं।