पाकिस्तान शब्द सर्वप्रथम कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र “चौधरी रहमत अली” ने दिया था |
इन्हें पाकिस्तान शब्द का जन्मदाता या जनक भी कहा जाता है |
उसने सोचा कि पंजाब (उत्तर-पश्चिमी प्रान्त जिसको अफगान प्रान्त भी कहा जाता है) के साथ ही साथ कश्मीर, सिन्ध और ब्लूचिस्तान को भारतीय मुसलमानों का एक राष्ट्रीय देश होना चाहिए जिसे उसने पाकिस्तान की संज्ञा दी।
पाकिस्तान शब्द इनमें से प्रथम चार प्रान्तों के प्रथम और पाँचवें का अन्तिम अक्षर लेकर बना है।
वर्ष 1933 में यह शब्द दिया गया था |
रहमत अली का मानना था कि हिन्दू और मसलमान मूलभत रूप से पृथक राष्ट्र एवं जातियाँ हैं।
उसने लिखा था ‘हमारा धर्म, संस्कृति, इतिहास, परम्पराएँ, साहित्य, आर्थिक प्रणाली, दाय के कानून उत्तराधिकार और विवाह हिन्दुओं से मूलतः भिन्न है।
ये भिन्नताएँ मूल सिद्धान्तों में ही नहीं अपितु छोटे-छोटे ब्योरे में भी भिन्न है।
हम मुसलमान और हिन्दू आपस में बैठकर खाते नहीं और विवाह नहीं करते।
हमारी राष्ट्रीय नीतियाँ, पंचांग यहाँ तक कि खाना और पहनावा सभी भिन्न है।