दिल्ली नगर की स्थापना तोमर वंश के शासक अनंगपाल तोमर किया था
इसे ढिल्लिका नगर कहा जाता था ।
तोमर वंश के राजपूतों ने 1000 ई. में दिल्ली के दक्षिण भाग में अरावली पहाड़ी पर अपना मुख्यालय स्थापित किया था।
1052 ई. में तोमर शासक अनंगपाल-II ने दिल्ली को पुनः बसाया तथा लालकोट नामक किले का निर्माण कराया।
दिल्ली की सुरक्षा के परिप्रेक्ष्य से यह दिल्ली का पहला किला था। दिल्ली में 12वीं शताब्दी के प्रारम्भ में तोमर राजा अनंगपाल-III का शासन था।
यह दिल्ली में तोमर वंश का अन्तिम शासक था।