छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सिरपुर को विश्व धरोहर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है |
सिरपुर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित एक एतिहासिक पर्यटन स्थल है |
इतिहासकारों के अनुसार पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य यह दक्षिण कोसल की राजधानी थी।
यहाँ पर खुदाई के दौरान अलग अलग कालों की मूर्तिया मिली है, जो की विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहता है |
इस स्थान के बौद्ध धर्म से जुड़े हुए होने के प्रमाण भी यहाँ मिलते है |
गन्धेश्वर महादेव मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, सुरंग टीला, स्वास्तिक विहार, बुद्ध विहार आकर्षण का केंद्र है|