कीरत सिंह कालिंजर का शासक था
22 मई 1545 ई. में शेरशाह ने कालिंजर के शासक कीरत सिंह पर आक्रमण किया।
इस अभियान के दौरान कालिंजर के किले को जीतने के क्रम में जब वह उक्का नामक आग्नेयास्त्र चला रहा था
तभी उसमें से किले की दीवार से टकरा कर एक गोला उसके नजदीक गिरा जिसके बाद उसके पास रखे बारूद में आग लग गयी
जिससे शेरशाह की मृत्यु हो गयी। उस समय कालिंजर का शासक कीरत सिंह था।