काला सोना कहने पर हमें इसके भिन्न भिन्न पुस्तकों व स्त्रोत के अनुसार हमें इस प्रश्न के भिन्न-भिन्न उत्तर प्राप्त होते है –
1) काली मिर्च- काली मिर्च को भारत में काला सोना के रूप में जाना जाता है। काली मिर्च एक लता से प्राप्त होती है। इसका उत्पादन कहवा तथा नारंगी के साथ मिश्रित तथा पृथक रूप से भी किया जाता है। भारत में इसकी खेती मालाबार तट पर पश्चिमी घाट के दोनों ओर के ढलानों पर, उत्तर में कोंकण से लेकर दक्षिण में कोचीन तक की जाती है। इसके प्रमुख उत्पादक राज्य केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक हैं जहां से कुल | उत्पादन का लगभग 89% प्राप्त होता है।
2) अफीम- यह रबी की फसल है, इसे काला सोना भी कहते हैं। यह एक नारकोटिक्स फसल है। अफीम का सर्वाधिक उत्पादन चित्तौड़ में होता है। उत्पादन सरकार के नियत्रंण में रहता है। कच्चा फल पकने पर डोड़ा कहलाता है। बीजों को खस-खस (Poppy seed) कहते हैं, जिनका उपयोग तिजारा बनाने में किया जाता है।
3) कोयला- कहीं कहीं पर इसका उत्तर कोयला भी मिलता जो की इसके उपयोगिता व रंग के अनुसार कहा गया है |
4) किसी किसी पुस्तक पर पेट्रोलियम तथा उससे बने पदार्थो को भी काला सोना कहा जाता है |
इसलिए कृपया किसी भी प्रतियोगी परीक्षा पर उत्तर का चयन विकल्प के अनुसार तथा आयोग के द्वारा लिए गए विश्वसनीय उत्तर के अनुसार करे |