ओजोन परत समताप मंडल में पाया जाता है |
ओजोन तीन ऑक्सीजन परमाणु से बना एक यौगिक है |
इसका रासायनिक सूत्र O3 है |
पृथ्वी से लगभग 50 किलोमीटर ऊपर समताप मंडल में ओजोन की एक परत होती है |
यह ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैगनी किरणों को अवशोषित करती है तथा पृथ्वी पर जीवन की रक्षा करता है |
यह पृथ्वी के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है |
पराबैगनी किरणों के कारण मुख्य रूप से उत्परिवर्तन, त्वचा का कैंसर तथा मोतियाबिंद जैसे रोग होते है |
यह मनुष्य तथा पशुओ के डी.एन.ए. में भी बदलाव करती है |
ज्ञातव्य है की ओजोन परत की मोटाई मौसम और भौगोलिक स्तिथि के अनुसार बदलती रहती है |