एक सामान्य मानव शरीर कोशिका में 46 क्रोमोसोम होती है
गुणसूत्र (क्रोमोसोम) सभी वनस्पतियों व प्राणियों की कोशिकाओं में पाये जाने वाले तंतु रूपी पिण्ड होते हैं।
जो कि सभी आनुवांशिक गुणो को निर्धारित करते हैं। प्रत्येक प्रजाति के गुणसूत्रो की संख्या निश्चित रहती है। मानव में गुणसूत्रो की संख्या 46 (23 जोड़े) होती है।
इनमें से 22 जोड़े गुणसूत्र नर और मादा के समान और अपने-अपने जोड़े के समजात होते हैं।
इन्हे सम्मिलित रूप से समजात गुणसूत्र कहते है। 23 वें जोड़े के गुणसूत्र स्त्री और पुरूष में समान नहीं होते जिन्हे विषमजात गुणसूत्र कहते हैं।
पुरुषों में 23वां जोड़ा XY तथा महिलाओं में XX होता है। ये ही गुणसूत्र लिंग निर्धारण करते हैं।