अकबर का वित्त मंत्री या वित्तीय सलाहकार टोडरमल था |
टोडरमल के बारे में –
टोडरमल अकबर के नवरत्नों में से एक था।
वह उत्तर प्रदेश का निवासी था।
प्रारम्भ में उन्होंने शेरशाह सूरी के यहाँ नौकरी की।
सूरवंश के अन्त के उपरान्त वह अकबर की सेवा में आ गया ।
1562 ई. में अकबर की सेवा में आने के बाद वित्त मंत्री के साथ-साथ टोडरमल ने सैनिक तथा नायक के रूप में भी कार्य किये।
1572 ई. में उसकी नियुक्ति गुजरात प्रदेश के दीवान के रूप में हुई।
शासन के विभिन्न पदों पर रहने के कारण टोडरमल को शासन की अनेक सूक्ष्म बातों का ज्ञान हो गया था।
टोडरमल वित्तीय मामलों के विशेषज्ञ थे, अतएव अकबर ने उन्हें अपना अर्थमंत्री नियुक्त किया।
अकबर के शासन-काल में भूमि-बन्दोबस्त तथा मालगुजारी व्यवस्था में जो महत्त्वपूर्ण सुधार किए गए, उसके सूत्रधार टोडरमल थे।
इन सुधारों के लिए अकबर के साथ टोडरमल का भी नाम लिया जाता है।