पंचायतों और नगरपालिकाओं को भारतीय संघवाद का तीसरा स्तर कहा गया है|
भारतीय संविधान ने भारत को राज्यों का संघ घोषित किया। इसमें संघ शब्द नहीं आया पर भारतीय संघ का गठन संघीय शासन व्यवस्था के सिद्धांत पर हुआ है। संविधान ने मौलिक रूप से दो स्तरीय शासन व्यवस्था का प्रावधान किया था-संघ सरकार (जिसे हम केंद्र सरकार कहते हैं) और राज्य सरकारें केंद्र सरकार पूरे भारतीय संघ का प्रतिनिधित्व करती है।
बाद में पंचायतों और नगरपालिकाओं के रूप में संघीय शासन का एक तीसरा स्तर भी जोड़ा गया। किसी भी संघीय व्यवस्था की तरह अपने यहाँ भी तीनों स्तर की शासन व्यवस्थाओं के अपने अलग-अलग अधिकार क्षेत्र हैं।